आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से शुक्रवार को कोयलसा स्थित उद्योग इंटर कालेज में दो दिवसीय ब्लाकस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन दौड़ में आदित्य, राममिलन, सौरभ, प्रीती ने प्रथम स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर बालक वर्ग सीनियर में आदित्य ने प्रथम और विकास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में राममिलन निषाद ने प्रथम और विनोद प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर दौड़ में सौरभ यादव ने प्रथम और वीरेंद्र गिरि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में चार सौ मीटर की दौड़ में प्रीती ने प्रथम और काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.