मेरठ, जुलाई 23 -- मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स मीट गर्ल्स का भव्य शुभारंभ हुआ। सीबीएसई द्वारा इस वर्ष नोएडा तथा देहरादून रीजन के अंतर्गत आने वाले समस्त सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की छात्राओं के सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स मीट का आयोजन रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 जुलाई तक चलेगी तथा इसमें सीबीएसई के नोएडा तथा देहरादून रीजन के अंतर्गत आने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के लगभग 200 स्कूलों की एक हजार से अधिक छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। यह भी पढ़ें- बाजपुर के मदर इंडिया स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर 19 खो-खो व योगासन प्रतियोगिता का आगाज,प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर 19 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में अंशु ने प...