पिथौरागढ़, मई 26 -- मुनस्यारी। सरमोली बैंड में हिमल प्रकृति, हिमालयन आर्क, माटी, सरमोली पर्यटन समिति की ओर से दस व पांच किमी दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने किया। प्रतियोगिता 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर सारमोली बैंड से हरकोट बैंड तक 5 किमी व सारमोली बैंड से खालिया द्वार तक 10 किमी दौड़ का आयोजन हुआ। बताया इस मैराथन का आयोजन 2016 से हर साल किया जा रहा है। पांच किमी दौड़ को दादी हीरा टोलिया ने 53 मिनट और पोती कामाक्षी टोलिया ने 41 मिनट पूरा किया। बताया हीरा टोलिया पिछले कई वर्षों से दौड़ में प्रतिभाग कर रही है। यह भी पढ़ें- दौड़ प्रतियोगिता में विशाल, सुन्दर ने मारी बाजी दस किलो दौड़ में विशाल कुमार व पांच किमी दौड़ में सुंदर सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्...