फतेहपुर, मार्च 8 -- फतेहपुर। 12वीं वाहिनी पीएसी में रिक्रुट आरक्षी नागरिक पुलिस का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। आरक्षियों ने दौड़, चढ़ाई जैसी शारीरिक गतिविधियों से शारीरिक दक्षता साबित की। अधिकारियों ने प्रशक्षिण का मुआयना किया और प्रशिक्षुओं को अनुशासन, लगन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। शहर के 12वीं वाहिनी पीएसी में बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के तहत आरक्षियों की दो दिवसीय परीक्षाएं सम्पन्न हुई। सेनानायक मनोज अवस्थी आईपीएस के निर्देश में आरक्षियों की परीक्षाएं शुरु हुई। परीक्षा के प्रथम दिन 315 और द्वितीय दिवस 262 प्रशिक्षुओं ने सहभागिता निभाई। आरटीसी परिसर के मैदान में प्रशिक्षुओं से निर्धारित मानकों के अनुसार किमी दौड़, 60 मीटर स्प्रिंट, रस्सा चढ़ाई, बाधा दौड़, मंकी रोप सहित तमाम शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से शारीर...