रामगढ़, मार्च 25 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के युवाओं में फिटनेस, खेल भावना एवं सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित "दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़" मिनी मैराथन को लेकर मंगलवार को आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति संरक्षक गोपाल राम और संचालन समिति सचिव सीडी सिंह ने किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी सहित विभिन्न त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित 29 मार्च की तिथि में परिवर्तन किया जाए। अब यह भव्य मिनी मैराथन आगामी 05 अप्रैल (रविवार) को आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि प्रतिभागियों की सुविधा को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 02 अप्रैल कर दी गई है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से ramgarhmarathon.com पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.