दौड़ते ट्रक में भड़की आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
सहारनपुर, जून 6 -- नागल। सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर गुरुवार देर रात एक चलती ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख चालक और परिचालक ने फौरन ट्रक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक का बड़ा हिस्सा जल गया। जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी चालक उवेश और परिचालक नावेद ट्रक लेकर लंढौरा स्थित एक सीसा फैक्ट्री की ओर जा रहे थे। रात करीब एक बजे बोहडुपुर के पास पहुंचते ही वाहन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- हाईवे पर दौड़ती डीसीएम में लगी आग, गत्ता जलकर राख काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.