नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Delhi bus safety order: ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में 17 साल की नाबालिग से हुए गैंगरेप कांड के बाद दिल्ली सरकार ने बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने बस ऑपरेटरों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। इन निर्देशों में बसों में जीपीएस, पैनिक बटन, सीसीटीवी और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े कई अहम प्रावधान शामिल हैं।दिल्ली सरकार के 8 बड़े आदेश1. GPS और पैनिक बटन जरूरी बसों में लगे GPS/VLTD और पैनिक बटन चालू हालत में होने चाहिए। इनकी समय-समय पर जांच होगी।2. पर्दे और धुंधले या काले शीशे नहीं बसों में ऐसे पर्दे नहीं लगाए जाएंगे, ताकि बाहर से अंदर हो रही गतिविधियों को न देखा जा सके। धुंधले या काले शीशे भी नहीं लगे होने चाहिए।3. मनमानी जगह पर नहीं रुकेगी बस ...