दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में गाजियाबाद की महिला से कुंडल छीनने का आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा, अक्टूबर 5 -- सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस में महिला यात्री के कान से सोने का कुंडल खींचकर चलती ट्रेन से कूदने वाले आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिजनौर का रहने वाला है। उसके कब्जे से छीना गया सोने का कुंडल, 31 हजार रुपये की नगदी और चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना का विवरण रेलवे पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को गाड़ी संख्या 12037 सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच डी-6 में गाजियाबाद निवासी कुसुमलता पत्नी गंगाराम अपने बच्चे के साथ यात्रा कर रही थीं। गजरौला से पहले चलती ट्रेन में आरोपी ने उनके कान से सोने का कुंडल खींच लिया था। इसके बाद वह चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था।
पुलिस की कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.