झांसी, मई 7 -- झांसी, संवाददाता प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार झांसी-भोपाल ट्रैक पर एक आस्थाने के करीब 30 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में बंटा मिला। मृतक की जेब से मिले आधार से उसकी पहचान कर जांच शुरू कर दी है।बुधवार तड़के करीब 4.05 बजे रेलवे ट्रैक के करीब स्थित एक धार्मिक आस्थाने के करीब से लोग निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक युवक का शव पड़ा देखा। जो दो हिस्सों में बंटा था। धड़ और गर्दन अलग-अलग थे। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडये, उपनिरीक्षक दीपक धामा सहित अन्य पुलिस बल के साथ पहुंचे। यह भी पढ़ें- रेलवे लाइन पर दो टुकड़ो में मिला बीए के छात्र का शव उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक की शिनाख्त की कोशिशें की गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.