दो हार्इवा की टक्कर में चालक घायल, रिम्स रेफर
लातेहार, सितम्बर 7 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-चतरा मुख्य मार्ग स्थित ओवरब्रिज के समीप सोमवार को दो हार्इवा की टक्कर में एक हार्इवा चालक घायल हो गया। घायल की पहचान लातेहार जिले के डीही मूरूप गांव निवासी मो. सैफ के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हार्इवा चंदवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे हार्इवा ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा चालक मो़ सैफ घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक दीपक कुमार ने प्राथमिक उपचार कर घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि घायल के सर व पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.