दो हादसों में दो ग्रामीणों की मौत, महिला घायल
बरेली, मई 14 -- क्योलडिया। क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरीदपुर के प्रमोद कुमार पुत्र रामभरोसे लाल बुधवार रात दो बजे बाइक से ससुराल वैवाही गांव जा रहे थे। धीमरी गांव के मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के कुईया राम सहाय गांव के नौबत सिंह पुत्र नत्थू लाल (50) अपनी पत्नी गिरिजा देवी के साथ बाइक से रिठौरा से शादी समारोह के बाद घर जा रहे थे। जागीदांडी पुलिया पर नहर किनारे सामने से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.