फतेहपुर, मार्च 10 -- बिंदकी। दो अलग अलग स्थानों में बाइकों की टक्कर में आठ गंभीर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां एक महिला समेत पांच की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौडगरा-बिंदकी मार्ग स्थित पहरवापुर तेंदूली गांव के बीच मे दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक में सवार में मधु सिंह पत्नी इंद्रजीत सिंह, सोनू सिंह निवासी पहरवापुर थाना कल्यानपुर तथा दूसरी बाइक में सवार राहुल, नरेंद्र व धनराज निवासी हरदौलपुर थाना कल्यानपुर घायल हो गए। हादसा होते ही हड़कंप मच गया, लोगो की भीड़ एकत्र हो गई। सभी घायलों को एंबूलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर मधु व राहुल की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार खजुहा-बकेवर मार्ग स्थित शंकर नगर के पास गंधरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.