दुमका, जून 16 -- नोनीहाट। दुमका-भागलपुर मुख्य पथ हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट राजा बाजार स्थित होंडा शोरूम स्पीड ब्रेकर के पास दो हाइवा वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी क़ी एक हाइवा वाहन का आगे का भाग काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक हाइवा का चालक घायल हो गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाइवा बिहार बेगूसराय से गिट्टी उतार कर वापस पाकुड़ गिट्टी लोड करने के लिए जा रहे थे।

घटनास्थल की स्थिति होंडा शोरूम के पास स्पीड ब्रेकर होने के कारण आगे वाला हाईवे ने ब्रेक लगाया। इतने में पीछे से आ रही हाईवे अपना नियंत्रण को आगे वाले हाईवे से जोरदार टक्कर मार दीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवे के आगे का भाग काफी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक की पहचान नीरज पाल, निवासी उत्तर प्रदेश, के सोनभद्र निवासी बताया जा रहा है। घटनास्थल...