दो हथियार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक भाग निकला
हाजीपुर, अगस्त 22 -- बिहार एसटीएफ पटना की गुप्त सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने पानापुर लंगा भुइयां स्थान के पास हथियारों की खरीद-बिक्री करते दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन, 7 कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी।
पुलिस की कार्रवाई उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एसटीएफ पटना से सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा में कुछ हथियार तस्कर इकट्ठा होकर हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी की। गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजा कुमार उर्फ लाभांशु राज, पिता मंजीत कुमार और दीना पासवान, पिता जयमंगल पासवान, दोनों निवासी ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.