दो हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज
आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की। जहानागंज क्षेत्र के कोढ़वा गांव निवासी सुशील कुमार 20 मई को उमाशंकर यादव उर्फ पिंटू के साथ निमंत्रण में गए थे। इस दौरान सुशील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन मृत सुशील के भाई सुनील कुमार ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पंकज सिंह उर्फ सोनू सिंह, अवनीश यादव उर्फ बब्लू यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी। इस मामले में जहानागंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गई विवेचना में उमाशंकर यादव उर्फ पिंटू यादव निवासी रानीपुर, थाना मुबारकपुर और वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदू यादव निवासी अचलपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.