मथुरा, मार्च 23 -- बिजली बिल जमा न करने पर शहर के दो हजार से अधिक स्मार्ट मीटरों की लाइट ऑन लाइन काट दी गई। इन पर करीब एक करोड़ का बकाया बताया गया। जो लोग ऑन लाइन रिचार्ज नहीं करा सके, वे कार्यालय पहुंचे और बकाया बिल जमा कराया। बताया गया कि बिल जमा करने के बाद भी बिजली सप्लाई देर तक चालू नहीं हो सकी। विद्युत निगम ने स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं के बिल माइनस में चल रहे हैं, उनकी लाइट ऑन लाइन कटवाई जा रही है। सोमवार को मुख्यालय स्तर से दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं की लाइट बंद कर दी गई। जब काफी समय लाइट चालू नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने बिजली इंजीनियर एवं बिजलीघर संपर्क किया। पता चला कि बिल जमा न होने पर लाइट नहीं आ रही है। काफी संख्या में उपभोक्ता मसानी, जयगुरुदेव, कैंट, कृष्णानगर कार्यालय पहुंचे। यहां बिजली कर्मचारिय...