मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के दो हजार से अधिक शिक्षक स्कूल में उपस्थिति नहीं बना रहे हैं। ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा में इसका खुलासा हुआ है। डीईओ ने इसे लेकर अल्टीमेटम दिया है।ई शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा में पाया गया कि कई शिक्षक अपनी ऑनलाइन उपस्थिति विद्यालय परिसर के बाहर से ही इन-आउट दर्ज कर रहे हैं। बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक मिले हैं, जो समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। 500 से अधिक शिक्षक ऐसे हैं, जो ऑनलाइन उपस्थिति बना ही नहीं रहे हैं। डीईओ ने कहा कि सभी हेडमास्टर को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- दो हजार से अधिक शिक्षक स्कूल में नहीं बना रहे उपस्थिति शिक्षकों को कहा गया है कि उपस्थिति ऐसे बनाएंगे कि बैकग्राउंड में स्कूल का नाम साफ-साफ दिखे। दो दिनों के भीतर...