नोएडा, अप्रैल 14 -- नोएडा, संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक आंदोलन के बाद पुलिस सख्त हो गई। पुलिस की ओर से दो हजार से अधिक उपद्रवियों के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। फैक्टरियों में तोड़फोड़, पथराव, वाहनों में आगजनी और कर्मचारियों से मारपीट करने वालों को चिह्नित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। श्रमिकों ने सोमवार को फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित मदरसन फैक्टरी में पहले तोड़फोड़ की और फिर उन्हें रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। यही नहीं, पुलिस के बज्र वाहन समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी। यह भी पढ़ें- सेक्टर-80 में पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा इसके बाद उपद्रवियों ने फैक्टरियों में जमकर तोड़फोड़ की। जिन फैक्टरियों में श्रमिक कार्य कर रहे थे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.