इटावा औरैया, फरवरी 26 -- जसवंतनगर, संवाददाता। होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर की सब्जी मंडी में छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही कई संदिग्ध दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से खिसक गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने जहां रंगीन कचरी को जब्त करके उसे नष्ट कराया वही 2000 लीटर संदिग्ध सरसौं का तेल सीज करने के साथ उसका सेंपल भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार, राकेश कुमार और गायत्री ने थानाध्यक्ष कमल भाटी और पुलिस फोर्स साथ की गयी छापेमारी के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से रंगीन चिप्स बरामद किये गये। टीम ने मौके पर ही चिप्स जब्त कर हाइ...