रांची, जनवरी 30 -- रातू, प्रतिनिधि। 23 जनवरी को नयाटोली सिमलिया स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के पास हुए डेविड कुजूर उर्फ आलोक कुजूर हत्याकांड का रातू पुलिस ने खुलासा कर लिया। इस संबंध में गुरुवार को प्रेसवार्ता में रातू थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि डेविड की हत्या उसके दोस्त अजय लिंडा ने उधार दिए गए 2000 रुपये नहीं लौटाने पर लकड़ी के पटरे से हमला कर की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 23 जनवरी की रात में डेविड का शव बरामद किया था। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने उसके दोस्त अजय लिंडा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। अजय ने बताया कि डेविड मजदूरी करता था और किराए के कमरे में रहता था। काम के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और दोनों साथ रहने तथा खाने-पीने लगे। एक बार राशन के लिए डेविड ने अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.