दो हजार रुपये, मोबाइल व बाइक लेकर फरार, अज्ञात आरोपी पर केस
बलरामपुर, अप्रैल 20 -- बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी रवि पासवान ने सोमवार को केस दर्ज कराया। बताया कि गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम आबर के मजरे मिठ्ठूडीह रिश्तेदारी में गया था। वापस घर आ रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के राजाबाग भगवानपुर पुल पर बाइक खड़ी कर खेत में शौच के लिए चला गया। वापस आया तो देखा बाइक गायब थी। बाइक पर बैग टंगा था, जिसमें मोबाइल व दो हजार रुपये थे। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- दो हजार रुपये, मोबाइल व बाइक लेकर फरार, अज्ञात आरोपी पर केस यह भी पढ़ें- जंदाहा में दो अलग-अलग स्थान से अज्ञात चोर ने दो बाइक चुराई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.