बागेश्वर, मार्च 3 -- बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट झिरौली के कर्मचारियों के आंदोलन के बाद प्रबंधन ने प्रत्येक कर्मचारी को दो हजार रुपये नकद होली खर्च के रूप में वितरित किए हैं। शेष 3000 रुपये सात मार्च तक देने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। बीते सोमवार से कर्मचारी फैक्ट्री गेट के बाहर धरना दे रहे थे। उनका कहना था कि होली से पूर्व प्रत्येक कर्मचारी को 5000 रुपये देने की घोषणा की गई थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन और एमडी से लगातार संपर्क के बावजूद सकारात्मक जवाब नहीं मिला, जिससे उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.