गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के रामजानकी नगर और मोती पोखरा फीडर से जुड़े करीब दो हजार घरों में करीब साढ़े तीन घंटे तक अंधेरा छाया रहा। शाम करीब 05 बजे क्षेत्र की बिजली अचानक गुल हो गई जिसके बाद रात करीब 8:30 बजे बिजली बहाल हुई। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, हड़हवा फाटक से एचएन सिंह चौराहे तक रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जहां कार्यदाई संस्था लाइन शिफ्टिंग का कार्य कर रही है। इसी बीच हड़हवा फाटक के करीब एक नया लगाया गया बिजली का पोल झुक कर 11 केवी लाइन से सट गया, जिसकी वजह से रामजानकी नगर और मोती पोखरा फीडर शटडाउन में चला गया। विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि एक जेसीवी द्वारा पोल में टक्कर मार दिया गया था, जिसकी वजह से पोल झुक गया और 11 ...