नई दिल्ली, मार्च 2 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि 2,000 रुपये के 98.44 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। आरबीआई के सोमवार को जारी बयान के अनुसार, 19 मई, 2023 को जब यह घोषणा की गई थी, तब बाजार में 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। 28 फरवरी, 2026 को कारोबार बंद होने तक यह घटकर 5,551 करोड़ रुपये रह गया। रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों (आरबीआई निर्गम कार्यालय) में 19 मई, 2023 से 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध है। नौ अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के निर्गम कार्यालय व्यक्तियों और संस्थाओं से 2,000 रुपये के नोट उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, आम लोग देश के किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.