रांची, जुलाई 28 -- रांची। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने दोस्त की हत्या के आरोपी अजय लिंडा की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला रातू थाना क्षेत्र के नयाटोली, सिमलिया स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के पास 23 जनवरी को हुई हत्या से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, डेविस ने राशन के लिए अजय से दो हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि एक बार रुपये मांगने पर डेविस ने अजय की लाठी से पिटाई भी कर दी, जिसके बाद अजय ने बदला लेने की साजिश रची। घटना वाले दिन अजय डेविस को शराब पिलाकर टहलने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया और लकड़ी के पटरे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...