दो हजार कम मिलने पर अस्पताल ने नहीं किया रेफर, मासूम बालिका की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा प्रताप बहादुर पार्क में संचालित एक निजी अस्पताल में चार माह की मासूम बालिका की मौत हो गई। मासूम की मौत पर परिजनों ने हंगामा काटा और पुलिस को बुला लिया। परिजनों का आरोप है कि चार दिन में अस्पताल वालों ने 40 हजार रुपये का बिल बनाया। मासूम की हालत बिगड़ी तो उसे प्रयागराज ले जाने के लिए कहा गया। दो हजार रुपये कम देने पर घंटों मासूम को जाने नहीं दिया। रुपये देने के बाद अस्पताल से बाहर जाने दिया गया। प्रयागराज के मऊआइमा सराय आलम नौगिरवा निवासी मोहम्मद तौफीक की पत्नी लाडली ने चार माह पहले बच्ची को जन्म दिया था। बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। बेड न मिलने के कारण परिजनों ने प्रतापगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.