दो हजार औद्योगिक इकाइयां हवा प्रदूषित कर रहीं
गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा के 14 जिलों में संचालित 2912 औद्योगिक इकाइयां पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर हवा को प्रदूषित कर रही हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीसीबी) द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण में इस बात का खुलासा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे राज्य में वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए बोर्ड की टीमों ने अब जमीनी स्तर पर जांच तेज कर दी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस सर्वेक्षण के दौरान जिन भी उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण मानकों को लेकर लापरवाही मिलेगी, उन्हें तत्काल प्रभाव से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस बड़े अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हजारों उद्योगों, नामी कंपनियों और छोटी-बड़ी फैक्टरियों के प्रदूषण स्तर की गहन जांच की जा रही है। विशेषकर गैर-मान्यता प्राप्त (नॉन-कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.