औरैया, जनवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो बाइक दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। पहली घटना खानपुर चौराहे के पास हाईवे किनारे हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार शमशाद अहमद पुत्र अहमद हसन निवासी रजानगर औरैया तथा सोहेल पुत्र जफर निवासी कस्बा खानपुर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना में सत्तेश्वर निवासी सत्यपाल पुत्र राजकुमार अपने साथी प्रशांत प्रताप पुत्र अनुज पाल के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। चौराहे के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.