देवरिया, मई 9 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दो स्थानों गुरुवार की रात पर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। तीन की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने इलाज के देवरिया मेडिकल कालेज भेज दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।बरहज-देवरिया मार्ग पर करूअना के निकट रात को करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक पर सवार कपरवार निवासी बृजेश गुप्त 30 पुत्र गरजू गुप्त व गरजू गुप्त 55 पुत्र स्व नेबूलाल एवं बिरजू गुप्त 44 पुत्र नेबूलाल घायल हो गए। तीनो लोग एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। सभी को इलाज से सीएचसी भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने मेडिकल कालेज भेज दिया।दूसरी घटना रामजानकी मार्ग पर बेलडाड़ के निकट हुई। सड़क में गड्ढे के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिस...