कानपुर, अप्रैल 5 -- हापुड़ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कानपुर की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता। तीन पदकों के साथ कानपुर की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में पलक शुक्ला ने 65 किलो भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भानु गौतम ने 75 किलो भारवर्ग में बेहतरीन पंच लगाते हुए स्वर्ण पदक जीता। अमूल्य केसरवानी ने 57 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। कानपुर टीम ने कुल दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर उपविजेता का खिताब जीता। इस उपलब्धि पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, हसन रजा जैदी के साथ भगवान दीन, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, एसपी महेश्वरी, सुरेश शिरोमणि, संजय गुप्ता आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.