बोकारो, जुलाई 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। श्रीलंका में आयोजित दक्षिण एशियाई युवा खेल-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतने वाले बोकारो के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मल्लिकार्जुन मिश्रा को धनबाद लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके कोच राहुल प्रताप को भी सम्मानित कर उनकी भूमिका की सराहना की गई। सांसद ढुल्लू महतो ने दोनों को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल बोकारो और झारखंड, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत आवश्यक है, जिसका उत्कृष्ट उदाहरण मल्लिकार्जुन ने प्रस्तुत किया है। य...