वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी। परिवहन विभाग ने सोमवार को अभियान चलाकर यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की जांच की। मानकों के उल्लंघन एवं अपूर्ण प्रपत्र मिलने पर दो स्लीपर बसों को सीज किया और 20 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान बसों की फिटनेस, परमिट एवं कर (टैक्स) का सत्यापन किया और सुनिश्चित कराया कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं। यात्रियों से किराया अधिक वसूलने की शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया। अभियान का नेतृत्व उप परिवहन आयुक्त बीएस सिंह ने किया। उनके साथ आरटीओ (प्रवर्तन) मनोज वर्मा, आरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन औऱ अखिलेश पांडेय थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.