दो स्लीपर एसी बसों का चालान, एक बस सीज
प्रयागराज, मई 19 -- परिवहन विभाग ने मंगलवार सुबह एसी बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। पीटीओ केकी मिश्र के नेतृत्व में चले अभियान में दिल्ली से वाराणसी आ रही एक एसी स्लीपर बस की जांच की गई। बस में निर्धारित क्षमता से अधिक एक अतिरिक्त स्लीपर लगा मिला, जिस पर विभाग ने तत्काल चालान किया। वहीं दूसरी एसी बस में बिना ऑनलाइन बुकिंग यात्रियों को बैठाकर सफर कराया जा रहा था। इसका चालान काटा गया। अभियान के दौरान एक पुरानी बस की फिटनेस समाप्त मिली। जांच में पता चला कि बस का फिटनेस प्रमाणपत्र एक वर्ष पहले ही खत्म हो चुका था, जबकि पिछले छह महीने से वाहन कर भी जमा नहीं किया गया था। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने बस को सीज कर दिया। अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों का चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.