देवघर, फरवरी 7 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से एक युवक और एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रोहिणी केवट टोला निवासी कुमार गुड्डू कापरी ने बताया कि उनके 38 वर्षीय चाचा रंजीत कापरी शुक्रवार सुबह बिना किसी जानकारी के घर से निकल गए और वापस नहीं लौटे। उन्होंने कहा कि रंजीत मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और अक्सर अनर्गल बातें करते रहते हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका, जिसके बाद थाना में लिखित शिकायत दी गई। वहीं कुंजीसार बदनाडीह गांव निवासी अशोक कुमार दास ने बताया कि उनकी पत्नी श्यामलता देवी 27 दिसंबर को लापता हो गई थीं। गुरुवार दोपहर उन्हें खोजकर घर लाया गया, लेकिन उसी रात करीब ढाई बजे वह फिर से घर से गायब हो गईं। दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.