दो स्थानों पर सड़क हादसे में चार घायल
बुलंदशहर, जून 24 -- कालिंदी कुंज निवासी आशीष, भूकेश और सोनू कार में सवार होकर बुधवार सुबह जेवर जा रहे थे। जब वह जहांगीरपुर कस्बे के निकट पहुंचे, तो उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे उतर गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर दूसरी तरफ अलीगढ़ चुंगी के निकट सड़क पार करते समय व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में आदर्श निवासी मुहल्ला मुरारीनगर घायल हो गए। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। उधर हादसे के बाद आरोपित चालक कार लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.