आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़। जनपद के अलग-अलग स्थानो पर रविवार की सुबह में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी के जेवर नकदी सहित लाखों का माल बरामद हुआ। जहानागंज और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में आरोपी ने आपसी संजिश में शनिवार का गोली मार कर युकव का घायल कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तलाश रही थी। रविवार की सुबह आरोपी बाइक से जा रहा था। पुलिस ने फूलपुर के भोर मऊ के पास घेरा बंदी की। पुलिस से घिरने पर उसे फायर कर दिया। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रूपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल पुलिस की गोली दाए पैर में लगने से आरोपी केसरी चौहान निवासी मेहमौनी थाना कप्तानगंज घायल हो गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस, बाइक, मोबाइल और अन...