रुद्रपुर, फरवरी 22 -- खटीमा। खटीमा में अलग-अलग स्थानों पर आपस में मारपीट कर रहे दो गुटों के सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि पहले डिग्री कॉलेज रोड पर दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसके बाद वही लोग पुरानी तहसील परिसर में भी आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोनिश अहमद, रिहान, भविष्य रोहिला निवासी डिग्री कॉलेज रोड, हर्षित थापा निवासी चारुबेटा, अर्शदीप सिंह, करनजीत सिंह निवासी चादा और शहजान निवासी इस्लामनगर शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.