मधुबनी, अप्रैल 6 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में मोहना चौक निवासी 30 वर्षीय सोनी कुमारी, 40 वर्षीय शिव कुमारी तथा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 निवासी 27 वर्षीय सरोज कुमार शामिल हैं। मामले को लेकर अब तक कोई लिखित आवेदन थाना में प्राप्त नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...