आजमगढ़, मार्च 7 -- जहानागंज। जहानागंज थाना क्षेत्र के जिगरसंडी और मित्तूपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में निशा पत्नी स्व. मूलचन्द राम, उसका पुत्र विक्की राम दूसरे पक्ष के सुरजन राम पुत्र मुक्खी राम, उसकी पत्नी वंदना निवासी जिगरसंडी थाना जहानागंज शामिल हैं। मित्तूपुर में हुई मारपीट में गोविंद चौहान पुत्र शेरू चौहान, उसकी पुत्री सुनीता चौहान, दूसरे पक्ष के महेंद्र चौहान पुत्र शेरू चौहान, उसकी पुत्री सविता चौहान, पत्नी उर्मिला चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.