औरैया, अप्रैल 20 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद दो अलग-अलग स्थानों पर लगी भीषण आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। आग की घटनाओं में करीब 38 बीघा गेहूं की खड़ी फसल और भूसा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पहली घटना ग्राम बमुराहा में हुई, जहां खेतों में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि ग्रामीणों ने बिजली के तार टूटने से निकली चिंगारी को संभावित कारण बताया है। इस अग्निकांड में उमेश सिंह की खड़ी गेहूं की फसल और भूसा पूरी तरह जल गया, वहीं उमा यादव, धप्पी, गोपाल और मानसिंह समेत कई किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है।दूसरी घटना बिधूना-भरथना मार्ग पर मानसरोवर गेस्ट हाउस के पास हुई, जहां अचानक उठी चिंगारी ने राजू मल्होत्रा की करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.