दो स्थानों पर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो घायल बदमाश सहित तीन गिरफ्तार
आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। तरवां और मेंहनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा-कारतूस, बाइक, लूट के जेवर बरामद हुए। सभी बदमाश गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के निवासी हैं。
पुलिस की कार्रवाई तरवां थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह गुरुवार की रात में बोगरिया चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार मश्रि के साथ बोगरिया में चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि टप्पेबाजी की घटना में शामिल तीन बदमाश एक बाइक से चिरैयाकोट से बोगरियां की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेरा बंदी कर दी, कुछ देर बाद एक बाइक सवार तीन लोग आते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए इशारा किया। भागने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। एक बदमाश अंधेर में खेत की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.