जौनपुर, अप्रैल 6 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में अलग अलग स्थानों पर रविवार की भोर में पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश गिरफ्तार किए गए। इसमें तीन के पैर में गोली लगी वहीं चौथा बदशाम भागने के दौरान गिरने से घायल हो गया। गिरफ्तार चारों शातिर असलहा तस्कर बताए गए हैं। चारों पर विभिन्न थानों में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुन्छा पुलिया के पास भोर में बक्सा एवं सरायख्वाजा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों के तीन साथी अंधेरे का लाभ उठाकर एक ही बाइक से भागने में सफल रहे। परन्तु भागने के दौरान उनकी मुठभेड़ पुलिस से कलिंजरा पुलिया के पास हो गई। इसमें दो को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि एक भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा एवं थानाध्यक्ष बक्सा ने मुख...