भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर से बांका जाने वाली दो स्टेट हाईवे सड़क के चौड़ीकरण में वन विभाग ने अड़ंगा लगा दिया है। वन विभाग ने चौड़ीकरण योजना में वन क्षेत्र की जा रही जमीन के बदले उतनी ही भूमि की मांग पथ निर्माण विभाग से की है। स्टेट हाईवे सड़क (एसएच संख्या-25) में भागलपुर क्षेत्र में 9.60 हेक्टेयर और बांका में 13.283 हेक्टेयर जमीन अलाइनमेंट के दायरे में आ रही है। यह सड़क भागलपुर को बांका के अमरपुर वाया कजरैली से जोड़ती है। वहीं, सुल्तानगंज से दर्दमारा तक जाने वाली स्टेट हाईवे सड़क (एसएच संख्या-22) में दर्दमारा तक 32.383 हेक्टेयर वन क्षेत्र होकर सड़क चौड़ी की जानी है। मामला फंसता देख पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के अधीक्षण अभियंता ने डीएम से समतुल्य जमीन मांगी है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.