समस्तीपुर, मार्च 10 -- वारिसनगर। प्रखंड के आदर्श प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर उर्दू व प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति बेगमपुर वार्ड-13 को ओएनजीसी देहरादून के सहयोग से आरुही विकास संस्थान द्वारा मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। इन विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, 65 इंच का डिजिटल बोर्ड, डिवाइस, सीसीटीवी कैमरा, पंखे, टेबल-कुर्सी सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बच्चों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। इन सुविधाओं का लोकार्पण मंगलवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर उर्दू, वारिसनगर में किया। मौके पर एचएम संजीत भारती ने अतिथि को बुके एवं पौधा देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.