गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। परिवहन विभाग ने गुरुवार को स्कूली वाहनों और मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की। अभियान के तहत दो स्कूली वाहनों को सीज किया गया, जबकि पांच बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान और दो को सीज किया गया। इन वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगे थे और अत्यधिक ध्वनि के साथ कुछ साइलेंसर आग उगलते पाए गए। जांच के दौरान वाहन संख्या यूपी 53एटी 8785 एवं यूपी 53बीटी 4713 को फिटनेस और परमिट के बिना संचालित पाया गया। दोनों वाहन 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके थे और बच्चों को ढोने में इस्तेमाल हो रहे थे। यह भी पढ़ें- फिटनेस और बीमा की कमी से नहीं करा रहे परमिट परिवहन विभाग ने इसे गंभीर उल्लंघन बताते हुए क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी से संबंधित विद्यालयों की मान्यता निलंबित अथवा समाप्त...