रायबरेली, जुलाई 20 -- राही (​रायबरेली) संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के बेला भhela के पास सोमवार सुबह दो स्कूली वाहनों की टक्कर में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक बच्चे का पैर टूट गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भदोखर थानाक्षेत्र के बेला भhela के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे उस समय चीख-पुकार मच गई, जब स्कूली बच्चों से भरी बस और मैजिक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कई बच्चे चोटिल हो गए हैं, जबकि मैजिक चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। ​हादसा के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला भhela पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका...