फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और एआरएम रोडवेज राजेश कुमार ने शनिवार को डग्गामार बसों के खिलाफ सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। दिल्ली से आने वाली बसों को चेक किया गया। चेकिंग में एक बस बिना परमिट पायी गयी उस पर 70 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दो अन्य बसों में भी कमियां पाये जाने पर 64 हजार का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने बताया कि नवाबगंज में दो स्कूली बसो के भी चालान किए गए। इसमें एक बस बगैर फिटनेस और दो बसें बगैर परमिट संचालित पायी गयीं। दो स्कूली बसों पर 35 हजार का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि बसों को फर्रुखाबाद बस स्टेशन पर चालान कर खड़ी करा दिया गया है। इस कार्रवाई से परिवहन विभाग ने 169000 रुपये का कुल जुर्माना लगाया है। उन्होने बताया कि होली पर लोगों को सुगम आवागमन उप...