दो स्कूटी की सीधी टक्कर में चार स्कूटी सवार जख्मी, तीन की स्थिति गंभीर, भागलपुर रेफर।
बांका, मई 9 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन थाना क्षेत्र के चकजवाय मोड़ के समीप भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर शनिवार को दो स्कूटी की जबरदस्त सीधी टक्कर हो गई, इस घटना में एक अज्ञात सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सड़क दुर्घटना में जख्मी चारों युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से जख्मी 03 लोगों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों में भागलपुर के जगदीशपुर निवासी धर्मेंद्र मंडल पिता विनोद मंडल, भागलपुर के मिर्ज़ानहाट निवासी गौतम कुमार पिता जयकिशोर मंडल , भागलपुर जगदीशपुर निवासी रंजन मंडल पिता दोरकी मंडल सहित एक अज्ञात के नाम शामिल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के अनुसार सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.