गिरडीह, अप्रैल 10 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद-गिरिडीह एन एच पथ पर गुरुवार को कर्णपुरा पेट्रोल पंप के पास दो स्कूटी की आमने सामने टक्कर हो गई। इस कारण दोनों स्कूटी पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल गए हैं। इसमें बेंगाबाद मोहनपुर के पिंकू तुरी, हाड़ोडीह के दिलीप तुरी और दूसरी स्कूटी पर सवार बिशनीशरण के सोनू मुर्मू व उनकी पत्नी चंपा सोरेन शामिल हैं। घायलों को इलाज के गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से हाड़ोडीह के दिलीप तुरी की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि बेंगाबाद से दोनों स्कूटी गिरिडीह की ओर जा रही थी। आगे चल रही स्कूटी सवार कर्णपुरा पंप में पेट्रोल लेने के लिए घुम रहा था। इस बीच पीछे से आ रही दूसरी स्कूटी ने पेट्रोल पंप जा रही स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.