दरभंगा, अप्रैल 1 -- दरभंगा। जिले में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू होने से स्थिति सामान्य होती दिखी। हालांकि कई पेट्रोल पंपों पर अत्यधिक भीड़ के कारण पेट्रोल जल्द खत्म हो गया। बताया जाता है कि शहर के सैदनगर पेट्रोल पंप पर अचानक वितरण बंद होने से दर्जनों बाइक सवार उग्र हो गए। कुछ युवकों ने कर्मियों से बकझक की और उन्हें धमकाने लगे। बाद में पुलिस के पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई। कर्मियों ने बताया कि मंगलवार सुबह पंप में दो हजार लीटर पेट्रोल मौजूद था। भीड़ बढ़ने पर दो सौ रुपए से अधिक के पेट्रोल देने पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद दोपहर तीन बजे तक 1500 लीटर से अधिक पेट्रोल बिक गया। इसके बाद इमरजेंसी कोटा सुरक्षित रखने के लिए पंप बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आईओसी से नई आपूर्ति बुधवार सुबह तक मिलने की उम्मीद है। इससे स्थिति सामान्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.